बिहार में बारिश थमते ही बढ़ी उमस, जानिए अब कब बरसेंगे बादल।

793
0
SHARE

झमाझम बारिश के बाद अब सूबे में बारिश का सिलसिला पहले की अपेक्षा थोड़ा थम गया है। हालांकि सूबे के पूर्वी भाग में कुछ जगहों पर बारिश की स्थिति अभी बनी रहेगी। हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में भी मध्यम बारिश की स्थिति बरकरार रहेगी लेकिन शेष भाग में उमस और तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

समय पूर्व मानसून के आगमन और इसकी सक्रियता बने रहने की वजह से अबतक सूबे में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी वायुमंडल के नि‍चले स्तर पर नमी की मात्रा बढ़ी हुई है। अधिक नमी और तापमान बढ़ने से पसीने वाली गर्मी की स्थिति अगले कुछ दिनों तक रहेगी। हालांकि तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने पर गरज के साथ हल्की बारिश की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तरप्रदेश से शिफ्ट होकर दक्षिण पश्चिम बिहार और इससे सटे दक्षिण पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर फैला हुआ है।यह चक्रवाती हवा दक्षिण पश्चिम बिहार होकर झारखंड और छतीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से हिमालय की तराई के इलाके और पूर्वी बिहार में बारिश के आसार बने हैं। पिछले 24 घंटों में इसके प्रभाव से गौनाहा में 60 मिमी, कमतौल, पूसा और जाले में 50 मिमी, जयनगर और बेनिबाद, टिकारी, शेरघाटी और रफीगंज में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।

REPORT : AKSHAY DEEP

LEAVE A REPLY