सांसद राम कृपाल यादव ने सदस्यता अभियान शिविर का उद्घाटन किया

1040
0
SHARE

पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं पाटलीपुत्र के सांसद राम कृपाल यादव ने बिहटा के लई बाजार में पटना ग्रामीण भाजपा की ओर से आयोजित संगठन पर्व, सदस्यता अभियान शिविर का उद्घाटन किया। कल मसौढ़ी गुमटी पर सदस्यता शिविर लगाया जाएगा। आज 3 सौ अधिक नए सदस्य बनाये गए।


संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस बार पार्टी ने 25 प्रतिशत नए प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पटना ग्रामीण भाजपा इस लक्ष्य को पूरा करेगी। प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 50 दिनों ऐसे निर्णय किये है जो पिछले 50 सालों में नहीं किये गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब सभी किसानों को 6 हजार सालाना राशि दी जाएगी। 2024 तक हर घर जल देने के लिए नया जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया।अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के मूलमंत्र के साथ वर्ष 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने का लक्ष्य तय किया है। 2022 तक गांव के 1.95 करोड़ और शहर के 81 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाएंगे। 2024 तक हर घर जल देने के लिए अलग से जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज 3 के तहत 80 हजार करोड़ की लागत से 1 लाख 25 हजार किमी सड़कों का उन्नयन कर कराया जाएगा।


इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार, ज़िला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रमा सिंह यादव सदस्यता प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, कौशल सिंह,मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, बिक्रम प्रभारी नीरज कुमार, बिपिन बिहारी, राकेश कुमार, राजकिशोर शर्मा, संजीव पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, मनी सिंह, संतोष, धनंजय कुमार, लोकेश कुमार, नागेंद्र सिंह, रणधीर यादव सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY