बिहार को सौगात, मुख्‍यमंत्री ने बिहार संग्रहालय की इतिहास दीर्घाओं व अन्‍य दीर्घाओं का किया लोकार्पण.

1610
0
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने आज ०2 अक्टूबर गाँधी जयंती के मौके पर बिहार के लोगो एक नई सौगात दीमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 5 सौ 17 करोड़ की लागत से बने बिहार संग्रहालय की इतिहास और अन्य दीर्घाओं का लोकार्पण किया,

 

आज से बिहार संग्रहालय आम लोगो के लिए पूरी तरह खुल गयामुख्यमंत्री ने कहा बिहार के पास विरासत, कला – संस्‍कृति  और इतिहास ही पूंजी है, जिसे हमने इस अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के संग्रहालय के जरिये सहेजने की कोशिश की है, वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना संग्रहालय का जिक्र करते हुए कहा कि वहां राहुल सांस्‍कृत्‍यायन द्वारा तिब्‍बत से लाये दस्‍तावेज के अलावे कई चीजें हैंजो महत्‍वपूर्ण हैंलेकिन वहां जगह की कमी होने की वजह से कई प्रदर्श को प्रदर्शित नहीं किया गया।

लेकिन बिहार संग्रहालय के बनने बाद राज्‍य की तमाम विरासत का प्रदर्शन किया जायेगा। जो हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए मनोरंजन के साथ – साथ ज्ञानवर्द्धन भी करेगीहम दोनों संग्रहालय को साथ लेकर चलेंगेइसलिए जो लोग पटना संग्रहालय घूमने आयेंगे वे बिहार संग्रहालय भी जा पायेंगेदोनों के लिए एक ही टिकट भी लगेगासाथ ही पटना संग्रहालय में रखी 1764 के पहले की चीजे बिहार संग्रहालय में आयेगी, और उसके बाद की चीजे वही रहेगी,

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुरे बिहार संग्रहालय का भ्रमण भी किया, और कलाकृति और अवशेषो को देखा।

LEAVE A REPLY