सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अनलॉक 4 की जानकारी दी। बिहार में अनलॉक-3 छह जुलाई को खत्म हो रहा है। सोमवार को अनलॉक-3 तक के परिणामों की समीक्षा क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में की गई। समीक्षा में पाया गया कि राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ ही कुछ मामलों में अभी भी सावधानी की जरूरत है। बिहार में 7 जुलाई से अनलॉक 4 की घोषणा कर दी गयी है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया।
अब बिहार के सभी सरकारी और गैरसरकारी दफ्तारों में पूरी क्षमता के साथ काम करने की इजाजत दी गयी है। साथ ही रेस्टोरेंट व खानपान की दुकाने भी 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों, सभी कॉलेजों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, 11वीं और 12 वीं तक के विद्यालयों को भी 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। शैक्षणिक संस्थानों के व्यस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी।
अनलॉक-4 में सभी सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर सभी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए खोल तो दिए गए हैं लेकिन इनमें सिर्फ टीका लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। जाहिर है हर कर्मचारी-अधिकारी के लिए कोरोना का टीका लगाना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों, स्कूलों-कालेजों में भी सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और व्यस्क छात्र-छात्राओं को टीका लगवाया जाएगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।शिक्षण संस्थाओं में सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

REPORT : AKSHAY DEEP