बिहार के स्वर्णिम अतीत को पुनः स्थापित करे: प्रो0 अरुण

882
0
SHARE

भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस नेता श्री कृष्ण मूर्ति एवं गया से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य (डेलीगेट) श्री प्रो0 अरुण कुमार प्रसाद (से0नि0 प्राचार्य) संयुक्त रूप से बयान जारी कर बिहार के समस्त लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग बिहार के स्वर्णिम अतीत को पुनः स्थापित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बनें। बिहार सर्वदा से ज्ञानस्थली रहा है और पथ प्रदर्शक रहा है। पिछले कुछ दशकों के दौरान राजनीतिक गिरावट ने बिहार के विशिष्टता को खो दिया है। नेता द्वय ने समस्त बिहार की जनता से अपील किया है कि हम सब मिलकर एक विशिष्ट बिहार को तैयार कर सकते हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “बोले बिहार, बदलें सरकार ” कार्यक्रम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता लेकर हमें बिहार के नव निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। नेता द्वय ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदत्त लिंक को यहाँ समस्त जनता के साथ साझा किया जिसके माध्यम से आसानी से कांग्रेस की सदस्यता ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY