राजद प्रदेश प्रवक्ता रितु जायसवाल इस बार का पंचायत चुनाव नही लड़ेंगी

830
0
SHARE
रितु जायसवाल, मुखिया, सिंहवाहिनी पंचायत

राजद की प्रदेश प्रवक्ता रितु जायसवाल इस बार का पंचायत चुनाव नही लड़ेगी। बिहार के चर्चित पंचायत सिंहवाहिनी की मुखिया का यह कहना है कि परिहार विधान सभा में 38 पंचायत है, और जनता की आवाज जहां से भी आती है मैं वहां उनकी मदद करने पहुंच जाती है। इसलिए मेरी जवाबदेही में यह सभी 38 पंचायत है। साथ ही मेरी जिम्मेदारियां बढ़ गई है और लोगों की अपेक्षाएं भी बहुत है।

रितु जायसवाल इस बार हुए विधान सभा चुनाव में परिहार विधान सभा से महागठबंधन की उम्मीदवार थीं, लेकिन मात्र 1569 वोटों से चुनाव हार गईं। उन्हें 71,851 वोट मिले थे। चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए उन्हें भी शासन-प्रशासन के लोगों ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी कर हरवा दिया।

रितु वर्ष 2016 में सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया चुनी गईं। साल 2017 में उनका पंचायत खुले में शौच मुक्त गांव के रुप में देश-दुनिया में चर्चित हुआ था। सिंहवाहिनी पंचायत में उन्होंने कई नए प्रयोग किए। गांव के खास व्यक्ति के नाम पर सड़कों का नामकरण करना भी उसमें से एक था। उन्हें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वरा ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से नवाजा गया।

REPORT : AKSHAY DEEP

LEAVE A REPLY