बिहार के पूर्व DGP, गुप्तेश्वर पांडेय का बाबा अवतार

1468
0
SHARE

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय को गेरुए रंग के कपड़े में देख पहचानने में थोड़ी दिक्कत जरूर हुई होगी, लेकिन ध्यान से देखने पर आप समझ गए होंगे।
यह वही गुप्तेश्वर पांडेय हैं, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सुर्खियां बटोरी थी। बिहार चुनाव से पहले VRS लेकर चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई थी। लेकिन इस्तीफा देकर नेता बनने के चक्कर में राजनीतिक पेंच में फंस गए और टिकट भी नहीं दिया गया।

EX DGP BIHAR, GUPTESHWAR PANDEY

गुप्तेश्वर पांडेय अब प्रवचन देने में रूचि रखते है। गेरुए रंग का कपड़ा पहनते हैं, माला पहनते हैं, आसन पर बैठते हैं और लोगों को ज्ञान की बातें सुनाते हैं। हाल ही में पांडेय जी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे वे प्रवचन देते नजर आ रहे है। 16 जून को इन्होंने यह प्रवचन दिया था। प्रवचन में इन्होंने भगवान के अस्तित्व की चर्चा की थी कि उन्हें कैसे देखा जा सकता है, उन्हें देखने का साधन क्या हो सकता है।
इसको लेकर उन्होंने कई उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि भगवान को देखने के लिए यंत्र-तंत्र और साधन होते हैं। तभी कोई भगवान के पास पहुंच सकता है। गुप्तेश्वर पांडेय का यह रूप देखकर सभी आश्चर्य कर रहे हैं।

REPORT : AKSHAY DEEP

LEAVE A REPLY